चाइनीज फ़ोन को लगा झटका! अगले हफ्ते आ रहा देश के स्मार्टफोन कम्पनी का फोन Micromax IN 2C

 

देश के स्मार्टफोन कंपनी Micromax अगले हफ्ते भारत में पॉपुलर IN Series का नया स्मार्टफोन Micromax IN 2C लॉन्च करने वाली है


      भारत में अपनी In Series Smartphones से धमाल मचाने वाली देसी टेक कंपनी Micromax एक बार फिर से चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों को झटका देने की तैयारी में है। खबर आ रही है कि अगले हफ्ते पॉपुलर इन सीरीज मोबाइल में एक और धांसू फोन की एंट्री होने वाली है, जो कि Micromax IN 2C है। लंबे समय से इस फोन के बारे में सुनने को मिल रहा इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।  माइक्रोमैक्स इन 2सी को आगामी 15 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा।



अब तक Micromax In Series के 3 फोन
  Micromax IN 2C को 15 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले भारत में बीते मार्च में Micromax IN 1 को लॉन्च किया गया था, जो कि बजट रेंज में शानदार खूबियों से लैस है। बीते साल भारत में माइक्रोमैक्स इन सीरीज की एंट्री हुई थी और उस समय Micromax In 1B और Micromax In Note 1 जैसे स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए थे। बजट रेंज के इन स्मार्टफोन्स की भारत में अच्छी बिक्री होती है। जहां भारत में चाइनीज स्मार्टफोन्स का डंका बजता है, वहीं देसी कंपनी माइक्रोमैक्स इस कोशिश में है कि वह लोगों के सामने चाइनीज मोबााइल्स का अच्छा विकल्प दे सके। माना जा रहा है कि माइक्रोमैक्स इन 2सी को 10 हजार रुपये से कम प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। 



खूबियां

    माइक्रोमैक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन Micromax IN 2C की संभावित खूबियों की बात करें तो इसे Android 11 OS के साथ पेश किया जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 347 पॉइंट मिले हैं और मल्टी कोर टेस्ट में इसे 1127 पॉइंट्स मिले हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें एंट्री लेवल ऑक्टा कोर Unisoc T610 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जो कि 1.80GHz क्लॉक स्पीड के साथ होगा।



माइक्रोमैक्स के इस फोन को 4GB RAM के साथ ही 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोमैक्स इन 2सी में स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट के साथ ही LCD पैनल वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोमैक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।  



Post a Comment

Previous Post Next Post