हेल्थ कार्ड कैसे बनाएं | हेल्थ कार्ड के फायदे | आयुष्मान भारत डिजीटल हेल्थ कार्ड कैसे बनाएं | Health card kaise banaye | health card online registration | health card benefits
हेल्थ कार्ड क्या है ?
दोस्तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत पूरे भारत में कर दी है, इसके तहत हर नागरिक के पास हेल्थ आईडी कार्ड होगा। अगर आप भी हेल्थ कार्ड बनाना चाहते हैं तो आप घर बैठे ही फ्री में बना सकते हैं। दोस्तों यह कार्ड पूरी तरह से डिजिटल है और यह देखने में बिल्कुल आधार कार्ड की तरह ही होता है, इस कार्ड को आप लोग NDHM एप्लीकेशन के माध्यम से भी बना सकते हैं और वेबसाइट के माध्यम से भी बना सकते हैं।
डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड कैसे बनाएं ?
सबसे पहले आपको हेल्थ के ओफ्फिसल वेबसाइट पर जाना है, officel website
अब आपको Genrate Via Aadhaar पर क्लिक करना है, अगर आप के आधाार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आपको नीचे एक option दिखेगा click here आपको यहीं पर क्लिक करना है,

यहां पर आपको मोबाइल नंबर डालना है और उसके बाद आपके मोबाइल पर Otp आएगा, ओटीपी डालने के बाद आपको सबमिट कर देना है।
उसके बाद आपके सामने पूरा फ़ॉर्म आ जाएगा,
इसमें सबसे पहले आपको अपना नाम डालना है,
उसके बाद जन्मतिथि डालनी है,
उसके बाद लिंग select करना है,
उसके बाद PHR address create करना है,
और फिर पासवर्ड बना लेना है,
उसके बाद पूरा पता डाल देना है,
उसके बाद राज्य सिलेक्ट करना है
और उसके बाद submit वाले option पर क्लिक कर देना है।
अब आपका हेल्थ आईडी कार्ड बनकर तैयार हो चुका है,
और अब आप को इसे डाऊनलोड कर के रख लेना है,
आप चाहो तो इसका प्रिंट निकलबा सकते हो,
अब आप इसे यूज कर सकते हो।
हेल्थ कार्ड के फायदे
दोस्तों इस कार्ड के जरिए आपके स्वस्थ से संबंधित पूरी जानकारी डिजिटल फार्मेट में दर्ज रहती है।
आपकी पूरी मेडिकल हिस्टरी इस कार्ड में दर्ज रहती है।
जब आप किसी अस्पताल में इलाज कराने के लिए जाएंगे तो पुराने सभी रिकॉर्ड आपके डिजिटल कार्ड में मिल जाएंगे।
अगर आप किसी दूसरे शहर के हॉस्पिटल में भी जाते हैं तो भाभी आपके यूनिक हेल्थ कार्ड के जरिए आपकी मेडिकल हिस्ट्री का पूरा डाटा देखा जा सकता है।
इससे डॉक्टरों को इलाज करने में आसानी होगी।
इसके साथ ही कई नई रिपोर्ट या प्रारंभिक जांच आदि में लगने वाला समय और खर्च बच जाएगा।
आयुष्मान भारत कार्ड और हेल्थ कार्ड में अंतर
दोस्तों आयुष्मान भारत कार्ड सिर्फ उन्हीं लोगों का बनता है जिनका लिस्ट में नाम होता है जबकि डिजिटल यूनिट हेल्थ कार्ड सभी लोगों का बन सकता है।
आयुष्मान भारत कार्ड के जरिए 1 साल में 500000 तक का फ्री इलाज होता है जबकि हेल्थ कार्ड के जरिए फ्री इलाज नहीं होता है।
डिजिटल यूनिक हेल्थ कार्ड में आपके मेडिकल जांच या फिर आप किसी अस्पताल में भर्ती हुए हैं तो उसका पूरा बायोडाटा रख सकते हैं जबकि आयुष्मान भारत कार्ड में ऐसा नहीं होता है।
दोस्तों यूनिक हेल्थ कार्ड आप खुद से बना सकते हैं लेकिन आयुष्मान भारत योजना का गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आपको सीएससी सेंटर पर जाना होगा।
Website link - https://healthid.ndhm.gov.in/register







Post a Comment