Headache Relief Tricks: तेज सिरदर्द से तुरंत आराम दिलाते हैं ये 6 उपाय, नहीं है कोई साइड इफेक्ट्स

आपको सिर दर्द या माइग्रेन होने पर दवाइयों से अधिक घरेलू उपचार का ट्राई करना चाहिए। घरेलू उपचार आपको साइड इफेक्ट नहीं देते हैं जबकि रोजाना दवाइयों का सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।




कभी-कभी जब वर्क प्रेशर अधिक होता है कि सिर में दर्द (Headache) होना शुरू हो जाता है। मगर अच्छी बात यह है कि अगर हम सही उपचार ट्राई करते हैं तो यह दर्द ठीक भी हो जाता है। अगर आप दवा आदि का सेवन करते हैं तो इससे आपको साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं लेकिन घरेलू उपचारों की सबसे बेस्ट बात यही होती है कि उनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

सिरदर्द का घरेलू उपचार - Headache Relief Tricks

1. मेन्टल प्रेशर को थोड़ा कम करें

कई बार जब महिलाएं बालों का जूड़ा अधिक टाइट बना लेती हैं तो भी आपके सिर में दर्द हो जाता है। इसलिए अपनी चोटी को थोड़ा ढीला कर लें या फिर इसकी बजाए बालों में हैट, पिन आदि जैसी एसेसरीज का प्रयोग करें ताकि आपको रबर बैंड का प्रयोग करने की जरूरत ही न पड़े।

2. लाइट धीमी रखें

कई बार अधिक चमकती रोशनी के कारण भी माइग्रेन जैसा सिर दर्द हो सकता है। अगर आपको भी अधिक लाइट से सिर दर्द होता है तो दिन में अपने कमरे की लाइट को बिल्कुल धीमी कर दें। बाहर निकलते समय सन ग्लासेस पहनें। बल्ब खरीदते समय भी इस बात का ध्यान रखें और कम रोशनी देने वाले बल्ब का ही प्रयोग करें।

3. कोल्ड पैक ट्राई कर लें

अगर आपको अधिक सिर दर्द हो रहा है तो अपने माथे पर कोई ठंडी चीज रख लें। इनमें आप बर्फ के टुकड़ों को एक कपड़े में लपेट कर भी रख सकती हैं या फिर फ्रिज से निकाली हुई सब्जियों को अपने सिर पर रख लें। आप चाहें तो एकदम ठंडे पानी में नहा भी सकते हैं। किसी ठंडी वस्तु को लगभग 15 मिनट तक अपने सिर पर रखा रहने दें इसके बाद आप 15 मिनट का ब्रेक ले सकते हैं।इससे दर्द कम होने में काफी मदद मिलती है।

4. कैफ़ीन का सेवन करना भी हो सकता है मददगार

जब भी आप को सिर दर्द होता है तो चाय या कॉफी का सेवन कर लें। इनमें कैफीन होता है और अगर इनका सेवन सिर दर्द होने की शुरुआत में किया जाए तो यह सिर दर्द को बढ़ने से रोक सकती हैं। आपको यह भी ध्यान रखना है कि ज्यादा कैफ़ीन की आदत भी नहीं डाल लेनी है। ऐसा करने से भी आप को कुछ साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं।

5. मसाज करवा लें

सिर दर्द में सिर, माथे, गर्दन और कंधों की मसाज करवानी भी काफी प्रभावी हो सकती है। इससे आपका दर्द कम हो सकता है। यह मसाज आप घर पर खुद भी कर सकते हैं या किसी परिवार वाले की मदद लेकर भी करवा सकते हैं। इससे आप की स्ट्रेस भी कम हो सकती है। आपको कोई तेल लेकर हल्की हल्की मोशन में स्किन पर गोल गोल मसाज करनी है।

6. थोड़ा अदरक भी कर लें ट्राई

अगर आप माइग्रेन होने पर अदरक का सेवन करते हैं तो इससे दर्द को काफी नियंत्रित किया जा सकता है। आप अदरक का कोई सप्लीमेंट भी ट्राई कर सकते हैं और चाय आदि में भी अदरक मिला कर पी सकते हैं। अदरक को डॉक्टरों द्वारा भी सिर दर्द के इलाज के रूप में सुझाया जाता है। आप दूध में भी अदरक मिला कर उसका सेवन कर सकते है।

Also Read

Thanks for visiting my website

आपका अपना कीमती समय हमारे    
केवल जानकारी  पर देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद

मैं उम्मीद करता हूँ कि हमारी द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हो गए होंगे अगर कोई सुझाव या शिकायत हो तो आप comment box या contact form के जरिये हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

धन्यवाद

Post a Comment

Previous Post Next Post