Kotak Mahindra Bank में Zero Balance Account कैसे खोलते है?

 Kotak 811 यानी Kotek Mahindra Bank के बारे में तो आपको पता ही होगा। यह बैंक नया जरूर है लेकिन भारत में इसकी अच्छी पकड़ है और इसका रिकॉर्ड भी भारत में अभी तक अच्छा है। अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने की सोच रहे है और आपको नहीं पता है की Kotak Mahindra Bank में Zero Balance Account कैसे खोलते है? तो आप बिलकुल ठीक जगह पर आए है।



इस आर्टिकल में मैं आपको स्टेप बाये स्टेप बताऊंगा की आप ऑनलाइन अपने मोबाइल फ़ोन से Kotak Mahindra Bank में Zero Balance Account कैसे खोल सकते है? इसके साथ मैं आपको Kotak Mahindra बैंक FAQ’s भी बताऊंगा तो जुड़े रहिये इस आर्टिकल के साथ।

Kotak Zero Balance Account कैसे खोले?

सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल फ़ोन में क्रोम ब्राउज़र खोलना है फिर गूगल पर Kotek Mahindra Bank लिखकर सर्च करना है और कोटक महिंद्रा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

Click here

इसके बाद आपको Explore Products पर अपना माउस लेकर जाना है और फिर Savings Account पर क्लिक करना है जैसा आप निचे इमेज में देख सकते है।

kotak zero balance account

इसके बाद आपको यहाँ निचे 811 Digital Bank Account दिखेगा। आपको यहाँ Apply Now पर क्लिक करना है।

kotak zero balance account

सबसे पहले आपको अपना पूरा नाम डालना है फिर उसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालना है और फिर अपनी ईमेल आईडी डालनी है। इसके बाद आपको यहाँ दोनों बॉक्स में टिक करना है और फिर open now पर क्लिक करना है।

kotak zero balance account

Open Now पर क्लिक करते है आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। आपको वह OTP यहाँ डालना है और next पर क्लिक करना है।

kotak 811 zero balance account

Next पर क्लिक करते ही आपसे पूछा जाएगा की “क्या आप खाता खोलने के लिए स्वेच्छा से अपने आधार विवरण का उपयोग करने के लिए सहमत हैं?” आपको yes पर क्लिक करना है।

kotak zero balance account

इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड नंबर डालना है और फिर निचे आधार कार्ड नंबर डालना है और next पर क्लिक करना है।

kotak zero balance account

इसके बाद आपको term & condition accept करना है और continue पर क्लिक करना है।

kotak zero balance account

इसके बाद आपके आधार कार्ड को वेरीफाई करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक बार और OTP आएगा। यह OTP उस नंबर पर आएगा जो आपके आधार कार्ड से लिंक है। OTP डालने के बाद आपको next पर क्लिक करना है।

kotak zero balance account

इसके बाद यह आपके आधार कार्ड से आपके घर के एड्रेस को निकाल लेगा। अब आपको continue पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको अपना gender, dob और marital status बताना है इसके बाद आपको अपना व्यवसाय चुनना है और फिर अपनी सालाना तनख्वाह बताना है। इसके बाद आपको अपने माता पिता का नाम डालना है और फिर next पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपसे पूछा जाएगा की क्या आप नॉमिनी को ऐड करना चाहते है या नहीं। अगर आप करना चाहते है तो आपको yes पर क्लिक करके अपनी नॉमिनी डिटेल डालनी है और अगर आप बाद में ऐड करना चाहते है तो आप बाद में भी ब्रांच जा कर या इंटरनेट बैंकिंग से भी नॉमिनी को ऐड कर सकते है तो मैं यहाँ नॉमिनी को ऐड कर
kotak zero balance account

इसके बाद आपके सामने आपकी सारी डिटेल आ जाएगी। आपको इसे एक बार अच्छी तरह से चेक करना है की कही कुछ गलती तो नहीं है अगर कुछ भी गलत हो तो आप edit करके उसे ठीक कर सकते है। चेक करने के बाद आपको continue पर क्लिक करना है और फिर declaration को accept करना है और फिर continue पर क्लिक करना है।

Continue पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। और आपसे पूछा जाएगा “where can we meet you” मतलब आपको KYC के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के एजेंट से मिलना होगा। आपको यहाँ दो ऑप्शन मिलेंगे। पहले में आप किसी भी कोटक महिंद्रा बैंक की ब्रांच में जाकर kyc करवा सकते है या फिर आपके घर पर बैंक से एक एजेंट आ कर kyc कर देगा। यहाँ मैं दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करके next पर क्लिक करता हूँ।

इसके बाद आपको 6 digit का मोबाइल बैंकिंग का पिन जनरेट करना है और फिर continue पर क्लिक करना है। continue पर क्लिक करते ही आपके सामने वेलकम मैसेज आ जाएगी की आपका कोटक जीरो बैलेंस अकाउंट खुल चुका है।

kotak zero balance account
इसमें आपको तुरंत अकाउंट नंबर, सीआरएन नंबर, आईएफएससी नंबर और वर्चुअल डेबिट कार्ड भी मिल जाता है।


Thanks for visiting my website

आपका अपना कीमती समय हमारे    
केवल जानकारी  पर देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद
मुझे उम्मीद है कि अब आप लोगों को पता चल चुका होगा कि किस प्रकार से बैंक ऑफ बड़ौदा में जीरो बैलेंस होता घर बैठे खुलवा सकते हैं अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करें और अगर आप अभी भी कुछ पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

धन्यवाद


 

Post a Comment

Previous Post Next Post