क्या आपके दांत पीले नजर आते हैं? कई तरह के टूथपेस्ट ट्राई कर लिए फिर भी दांत मोतियों जैसे चमकने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो परेशान होने की ज्यादा जरूरत नहीं है। आप एक बेहद ही आसान सा घरेलू नुस्खा आजमाकर देखें, क्या पता दांतों का रंग फिर से सफेद हो जाए। ओरल हेल्थ आपकी ओवरऑल पर्सनैलिटी पर पॉजिटिव असर डालती है। सांस से बदबू आना, दांतों में पीलापन, कैविटी लगना, मसूड़ों से खून आना ये कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जो आपको भीड़ में शर्मिंदा कर सकती हैं। जिस तरह आप अपनी डाइट, सोने का ख्याल रखते हैं, ठीक उसी तरह से डेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है। आपको दांतों और मसूड़ों में कोई भी तकलीफ दिखे, तो डेंटिस्ट के पास बिना देर किए जाएं। साथ ही दांत पीले हो गए हैं, तो उसका घर पर इस तरह से इलाज करें
अधिकतर लोगों के दांत पीले (Yellow Teeth) नजर आते हैं। दांतों की यह बहुत ही कॉमन समस्या है। कई तरीकों से आप पीले दांतों को सफेद बनाने की कोशिश कर चुके होंगे, लाभ नहीं हुआ है। मार्केट में कुछ केमिकल सॉल्युशन भी उपलब्ध होते हैं, जो लाभ पहुंचाने की बजाय एनामेल (Enamel) को नुकसान पहुंचाते हैं। ये थोड़े महंगे भी होते हैं। तो फिर उपाय क्या है? दांतों को मोतियों सा चमकाने का उपाय ये है.....
ये आयुर्वेदिक पाउडर दांतों को बनाएगा दूध सा सफेद
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए घर पर बनाएं ये देसी पाउडर (Tips to get white teeth)। इसके लिए आपको चाहिए 1 चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच काला या सेंधा नमक (Rock Salt), एक चम्मच मुलेठी, लौंग का पाउडर एक चम्मच, कुछ सूखी नीम और सूखी पुदीने की पत्तियां। इन सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर पीस लें। जब यह महीन पाउडर बन जाए, तो इसे किसी डिब्बे में डालकर रख दें।
कैसे करें पाउडर का इस्तेमाल
इसके लिए आप 1 चम्मच दांतों के लिए तैयार इस पाउडर (Toothpowder) को लें। इसे ब्रश पर डालकर दांतों को ब्रश करें। 30 सेकेंड तक ऐसा करें और फिर पानी से कुल्ला कर लें। करीब 7 से 10 दिन तक इस पाउडर से ब्रश करें। दांत चमकीले हो जाएंगे। सेंधा नमक प्राकृतिक रूप से दांतों का चमक बढ़ाता है। इसके इस्तेमाल से दांत सफेद होते हैं। नीम, पुदानी मसूड़ों को स्वस्थ रखते हैं
दांतों से पीलापन हटाने के साथ कैविटी को भी दूर करते हैं ये 4 आयुर्वेदिक तरीके, मसूड़ों की सूजन भी होगी दूर
जब बोलते वक्त या हंसते वक्त पीले दांत दिखते हैं तो वो आपके हाइजीन स्टेटस के बारे में सब कुछ बता देते हैं। जब किसी से बात करते वक्त या मीटिंग में इंसान को इस चीज का एहसास होता है तो उसका कॉन्फीडेंस तुरंत गिर जाता है। और तो और कुछ लोग तो ऐसे होते हैं तो पीले दांतों के लिए सबसे सामने ही टोक देते हैं। उस मौके पर इंसान इतनी बेइज्जती महसूस करता है कि उसे समझ नहीं आता वह क्या करे! लेकिन अगर आप पहले से अपने दांतों के बारे में सोचें तो शायद आपको ऐसी घड़ी का सामना न करना पड़े। अभी तक दांतों से पीलापन हटाने के लिए आपने बेकिंग सोडा, नमक, नींबू, बनाना पील और कोलगेट का इस्तेमाल सुना होगा। लेकिन आज हम आपको दांतो से पीलापन हटाने और कैविटी को दूर करने के लिए ऐसे आयुर्वेदिक तरीके बता रहे हैं जो असर करने के साथ ही किसी भी तरह के साइड इफेक्ट नहीं देते हैं।
ये हैं 4 आयुर्वेदिक तरीके
1. ऑयल पुलिंग : मुंह में तेल डालकर कुल्ला करने के तरीके को ऑयल पुलिंग कहते हैं। यह मसूड़ों और दांतों से कीटाणुओं को हटाने में मदद करता है और मुंह के छालों को भी कम करता है। ऑयल पुलिंग से मुंह की मांसपेशियां दुरुस्त होती हैं और उन्हें मजबूती व टोनिंग मिलती है। इस प्रेक्टिस को नियमित रूप से करने से दांतों का पीलापन होता है। ऑयल पुलिंग करने के लिए आप नारियल का तेल, सरसों का तेल या जैतून का तेल कुछ भी चुन सकते हैं।
2. बबूल या नीम की डंडी : ये जड़ी-बूटियाँ एंटी-माइक्रोबियल हैं। उन्हें चबाने से एंटी-बैक्टीरियल एजेंट निकलते हैं जो ओरल हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं। इन्हें यूज करने के लिए नीम या बबूल की डंडी लें, इन्हें मुंह में रखकर चबाएं और फिर डंडी को दांतों पर रगड़ें। इससे बैक्टीरिया का विकास रुकता है और मुंह में टॉक्सिंस भी निकलते हैं।
3. हर्बल माउथवॉश : त्रिफला या यष्टिमधु का काढ़ा एक जबरदस्त हर्बल माउथवॉश के रूप में कार्य करता है। दांतों से पीलापन हटाने के साथ ही यह ओरल हेल्थ को बनाए रखने और मुंह के छालों को कम करने में भी मदद करता है।
4. दिन में 2 बार ब्रश करना : दिन में हर व्यक्ति को कम से कम 2 बार ब्रश करना चाहिए। इससे दांतों में छिपे बैक्टीरिया मर जाते हैं और दांतो का पीलापन भी हटता है। जब भी खाना खाएं तो तुरंत कुल्ला करें।
इन 2 बातों को रखें ध्यान
1. आपको सब्र रखने की जरूरत है। कोई भी चीज रातोंरात नहीं होती है। आप ऊपर बताए गए किसी भी तरीके को फॉलो करें, इस चीज का यकीन रखें कि रिजल्ट दिखने में थोड़ा समय जरूर लगेगा।
2. किसी भी टिप्स को फॉलो कर रहे हैं तो उसकी प्रेक्टिस जरूर करें। ये ध्यान रखें कि आप जितनी ज्यादा प्रेक्टिस करेंगे उतनी ही जल्दी असर दिखेगा।
Also Read
- मौसमी संक्रमण के साथ इन 5 समस्याओं से भी बचाता है गुड़, जानिए कैसे करना है इसे आहार में शामिल
- सर्दियों में खांसी और जुकाम से रहना है दूर, तो अपनाएं ये कुछ घरेलु उपाय
- दिमाग शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय
- तेज सिरदर्द से तुरंत आराम दिलाते हैं ये 6 उपाय, नहीं है कोई साइड इफेक्ट्स
- एलोवेरा जूस सेहत के लिए वरदान है
- उत्तर प्रदेश कन्या विवाह अनुदान योजना
- स्मार्ट राशन कार्ड कैसे अप्लाई करें
- देश के किसी भी कोने में राशन ले सकते है
- ई श्रम कार्ड वाले को मिलेगा ५०० रूपए
- मौसमी संक्रमण के साथ इन 5 समस्याओं से भी बचाता है गुड़, जानिए कैसे करना है इसे आहार में शामिल
- सर्दियों में खांसी और जुकाम से रहना है दूर, तो अपनाएं ये कुछ घरेलु उपाय
- दिमाग शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय
- तेज सिरदर्द से तुरंत आराम दिलाते हैं ये 6 उपाय, नहीं है कोई साइड इफेक्ट्स
- एलोवेरा जूस सेहत के लिए वरदान है
- उत्तर प्रदेश कन्या विवाह अनुदान योजना
- स्मार्ट राशन कार्ड कैसे अप्लाई करें
- देश के किसी भी कोने में राशन ले सकते है
- ई श्रम कार्ड वाले को मिलेगा ५०० रूपए
Post a Comment