अगर आप अपनी चाय या कॉफी से इन चीजों को निकाल दें तो ये आपका वजन घटाने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें।
चाय और कॉफी से कैसे घटाएं वजन
1-शुगर हटा दें
अगर आप चाहते हैं कि इन सर्दियों में आपका वजन न बढ़े और आप फिट रहें तो आपको अपनी चाय या कॉफी से शुगर निकाल देनी चाहिए। शुगर से यहां मतलब आपके द्वारा यूज की जाने वाली व्हाइट शुगर से नहीं बल्कि ब्राउन शुगर से भी है, जो समान रूप से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। शुगर में न तो कैलोरी होती है और न ही कोई पोषक तत्व होते हैं, इसलिए आपके स्वास्थ्य को किसी प्रकार से फायदा नहीं पहुंचाती है। हां, अगर आप बार-बार चाय या कॉफी पीते हैं तो ये आपका डाइट प्लान जरूर बिगाड़ सकती है। शुगर न सिर्फ आपकी एनर्जी में बाधा पैदा करती है बल्कि आपको थका हुआ भी महसूस कराती है। इसलिए आप अपनी चाय में गुड़ का यूज कर सकते हैं।
2-क्रीम बिल्कुल भी यूज न करें
कॉफी को हेल्दी बनाने के लिए आप उसमें से क्रीम हटा सकते हैं। इतना ही नहीं कॉफी को अच्छा दिखाने के लिए उसपर डाली जाने वाली स्प्रिंक्ल या फिर सिरप को कम ही मात्रा में यूज करें। ये सब चीजें रिफाइन्ड शुगर से भरी हुई होती हैं, इसलिए इन सब चीजों का कोई फायदा नहीं है और ये सब चीजें वजन बढ़ाने का ही काम करती हैं।
3-ज्यादा दूध न डालें
दूध हेल्दी होता है और ये वजन घटाने में मदद कर सकता है ये हम सभी जानते हैं लेकिन बहुत ज्यादा दूध से बनी कॉफी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो ब्लैक कॉफी ही पिएं। बिना दूध के सादे पानी में बनी कॉफी आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है और कैलोरी काउंट भी नहीं बढ़ाती है। अगर आपको ब्लैक कॉफी पसंद नहीं है तो आप सिर्फ 3 से 4 चम्मच ही दूध का इस्तेमाल करें, जो स्वाद देने का काम करेगा।
4- 2 बजे के बाद न लें कैफीन
अगर आप दिन के बीच में कॉफी या चाय पीते हैं तो भले ही ये आपको ऊर्जा देने और आपका ध्यान केंद्रित करने में मदद करती हो लेकिन 2 बजे के बाद कॉफी या चाय पीने से आपकी नींद खराब हो सकती है और आपको देर रात तक जागना पड़ सकता है। ये आपके दिमाग के कार्य करने की क्षमता को भी प्रभावित करती है।
Also Read
- मौसमी संक्रमण के साथ इन 5 समस्याओं से भी बचाता है गुड़, जानिए कैसे करना है इसे आहार में शामिल
- सर्दियों में खांसी और जुकाम से रहना है दूर, तो अपनाएं ये कुछ घरेलु उपाय
- दिमाग शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय
- तेज सिरदर्द से तुरंत आराम दिलाते हैं ये 6 उपाय, नहीं है कोई साइड इफेक्ट्स
- एलोवेरा जूस सेहत के लिए वरदान है
- उत्तर प्रदेश कन्या विवाह अनुदान योजना
- स्मार्ट राशन कार्ड कैसे अप्लाई करें
- देश के किसी भी कोने में राशन ले सकते है
- ई श्रम कार्ड वाले को मिलेगा ५०० रूपए
- मौसमी संक्रमण के साथ इन 5 समस्याओं से भी बचाता है गुड़, जानिए कैसे करना है इसे आहार में शामिल
- सर्दियों में खांसी और जुकाम से रहना है दूर, तो अपनाएं ये कुछ घरेलु उपाय
- दिमाग शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय
- तेज सिरदर्द से तुरंत आराम दिलाते हैं ये 6 उपाय, नहीं है कोई साइड इफेक्ट्स
- एलोवेरा जूस सेहत के लिए वरदान है
- उत्तर प्रदेश कन्या विवाह अनुदान योजना
- स्मार्ट राशन कार्ड कैसे अप्लाई करें
- देश के किसी भी कोने में राशन ले सकते है
- ई श्रम कार्ड वाले को मिलेगा ५०० रूपए
Post a Comment