स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड योजना क्या है – Swarojgar Credit Card Yojana in Hindi


 स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड योजना हिंदी में पूरी जानकारी : दोस्‍तों, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने Swarojgar Credit Card Yojana को लांच करने की घोषणा 15 अगस्‍त 2003 में स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से की थी।


तब से यह योजना लगातार अपना अस्तित्‍व बनाये हुये है और देश भर के बेरोजगार नौजवानों को स्‍वयं का रोजगार करने के लिये प्रेरित कर रही है। स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड योजना के जरिये कोई भी नौजवान अपना Startup आसानी से शुरू कर सकता है।

Swarojgar Credit Card Yojana भारत सरकार के वित्‍त मंत्रालय तथा नाबार्ड के द्धारा संचालित की जा रही है। चूंकि यह केंद्र सरकार की Scheme है और इसके संचालन की मुख्‍य कमान नाबार्ड के हाथों में इसलिये यह पूरे देश में लागू है।

इसलिये आप चाहे राजस्‍थान में रहते हों या फिर अरूणांचल प्रदेश में यदि आप अपने लिये स्‍वरोजगार क्रेडिट कार्ड बनवा कर खुद का स्‍टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो आपको नाबार्ड की इस योजना के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत आवश्‍यक है।

Swarojgar Credit Card Yojana Kya Hai : स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड योजना पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की सबसे महत्‍वाकांक्षी योजनाओं में से एक थी। वर्ष 2003 में इस योजना की घोषणा होने के बाद से देश भर के सभी राज्‍यों में बेरोजगार नौजवानों को Swarojgar Credit Card बना कर दिये जा रहे हैं।

यह योजना देश के छोटे कारीगरों, छोटा मोटा व्‍यापार करने वाले व्‍यापारी, हथकरघा व्‍यवसाय में संलंग्‍न व्‍यक्तियों, छोटे उद्धमियों आदि को समय पर पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने के मकसद से लांच की गयी थी।

तब से लगातार Swarojgar Credit Card Yojana के तहत स्‍वरोजगार क्रेडिट कार्ड बना कर छोटे व्‍यापारियों को दिये जा रहे हैं। यह क्रेडिट कार्ड छोटे हथकरघा बुनकरों, कारीगरों, छोटे उद्धमियों आदि को आकस्मिक नकदी की जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम है।

इस योजना के तहत मिलने वाले क्रेडिट कार्ड के जरिये, देश के मौजूदा बैंकिंग सिस्‍टम के द्धारा बहुत ही सुविधाजनक, आसान तथा प्रभावी रूप से तत्‍काल नकदी उपलब्‍ध कराई जाती है। इस नकदी का प्रयोग करके छोटे व्‍यवसायी अपनी व्‍यापारिक जरूरतों की पूर्ति कर सकते हैं।

Also Read

Thanks for visiting my website

आपका अपना कीमती समय हमारे    
केवल जानकारी  पर देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद

मैं उम्मीद करता हूँ कि हमारी द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हो गए होंगे अगर कोई सुझाव या शिकायत हो तो आप comment box या contact form के जरिये हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

धन्यवाद

Post a Comment

Previous Post Next Post